LOC के पास पाक ने फिर की बिना उकसावे की फायरिंग, एक जवान शहीद

Friday, Jul 10, 2020 - 09:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना उकसावे के मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने की खबर है। 

सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस कारर्वाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं इससे पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

बता दें कि इस साल पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। केवल जून में ही पाकिस्तान ने 411 बार उल्लंघन किया है। 


 

vasudha

Advertising