पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में दागे मोर्टार

Monday, Jun 17, 2019 - 12:00 AM (IST)

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) से लगे इलाकों पर रविवार को बिना उकसावे की गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,‘पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में एलओसी से लगे अग्रिम इलाकों पर रविवार को करीब साढ़े सात बजे बिना उकसावे के पहले छोटे हथियारों और बाद में मोर्टार के गोले दागे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा,‘इस घटना में हमारे किसी सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है।'

shukdev

Advertising