PAK ने पुंछ सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया करारा जवाब

Wednesday, Oct 04, 2017 - 11:49 AM (IST)

श्रीनगरः पाकिस्तानी जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिमचौकियों और गांवों को आज लगातार तीसरे दिन निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी अभी भी जारी है।  प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे, स्वचालित हथियारों से सुबह आठ बज कर 45 मिनट से बिना किसी उकसावे के और अंधाधुंध गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।’’

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल होने वाले नायक महेन्द्र चेमजुंग का पुंछ में निधन हो गया। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर 2 अक्तूबर को पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गयी गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गयी और 12 नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल थे। इनमें से सबसे छोटी बच्ची पांच वर्षीय जोबिया कौसर है। 

Advertising