पाक ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, उरी सेक्टर में मोर्टार दागे

Monday, Aug 20, 2018 - 07:27 PM (IST)

श्रीनगर : पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी पाक की सेना का पुराना रवैया बरकरार है। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तानी सैनिकों ने उतर कश्मीर में बारामुला जिला के उरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।नई सरकार के गठन के बाद सीमा पर शांति बहाली के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से संघर्षविराम का उल्लंघन किया।


बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) इम्तियाज हुसैन ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने दोपहर में कमलकोटे क्षेत्र में कुछ मोर्टार के गोले दागे।उन्होंने बताया कि इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।बता दें कि हिंसाग्रस्त जम्मू-कश्मीर में भारत लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहा है। बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को भारतीय जवानों ने एक आतंकवादी को मारा गिराया।

Monika Jamwal

Advertising