भाजपा के पैगंबर मामले में भी कूदा पाकिस्तान, PM शहबाज ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर झाड़ा ज्ञान

Monday, Jun 06, 2022 - 11:48 AM (IST)

इस्लामाबादः भारत में पैगंबर के बारे में भाजपा नेता की टिप्पणी के मामले में सऊदी  देशों की आलोचना के बाद अब पाकिस्तान भी इस मुद्दे पर अपनी भड़ास निकाल रहा है। इस मामले में कूदते हुए अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबीज शरीफ  ने भारत की  धार्मिक स्वतंत्रता पर ज्ञान झाड़ा  है।  शहबाज ने भारत में सत्तारूढ़ दल  भाजपा की एक नेता द्वारा इस्लामिक पैगंबर के खिलाफ कथित रूप से 'आहत करने वाली' टिप्पणी की  निंदा की है। 

 

 शहबाज ने ट्वीट किया, ''मैं अपने प्यारे पैगंबर के बारे में भारत के भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।'' प्रधानमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि भारत की वर्तमान सरकार धार्मिक स्वतंत्रता और विशेष रूप से मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रही है।

 

उन्होंने कहा, ''यह बार-बार कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को कुचल रहा है और मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहा है। दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए। पैगंबर के लिए हमारा प्यार सर्वोच्च है।''  

Tanuja

Advertising