पाक नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Saturday, Jan 05, 2019 - 01:35 AM (IST)

अहमदाबाद: पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने बृहस्पतिवार देर रात गुजरात तट से पांच भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी एक नौका भी जब्त कर ली। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

पीएमएसए पाकिस्तानी नौसेना की एक शाखा है। यह एजेंसी भारतीय मछुआरों को उनके देश की समुद्री सीमा को पार करने के आरोप में पकड़ लेती है। एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले पांच मछुआरे अपनी नौका लेकर गुजरात के पोरबंदर से समुद्र में गए थे। उन्होंने बताया कि अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के नजदीक पीएमएसए ने मछुआरों को पकड़ लिया।     

Pardeep

Advertising