पाक ने कृष्णाघाटी में सीज फायर तोड़ते हुए भारी गोलीबारी की, जवान घायल

Thursday, Nov 21, 2019 - 01:28 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सेना ने गुरूवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक की इस गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। आनन-फानन में घायल जवान को आर्मी अस्पताल में भार्ती करवाया गया है। भारतीय सेना भी पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले पाक ने बुधवार को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में सीज फायर तोड़ कर मोर्टार दागे थे। इसके कुछ समय बाद पाक सेना ने बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी शुरु कर दी थी। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में दहशत एवं तनाव का माहौल बन गया।

वहीं रविवार को पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। यहां पाक सेना ने शनिवार रात बजे से रविवार सुबह करीब चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की। पाक की इस गोलाबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया था।

rajesh kumar

Advertising