कोरोना  वायरस  के साथ-साथ पाक की गोलियों का सामना कर रहे सीमांत वासी

Monday, Apr 13, 2020 - 04:17 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत/गोपाल)  : यहां एक ओर कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत देश में भी संपूर्ण लाकडाउन कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान मानवता की सारी हदों को पार करते हुए भारत पाक सीमाओं पर भारतीय सीमा के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। अकसर नापाक हरकतों को अंजाम देने वाले पाकिस्तान ने शनिवार रात को भी भारतीय सीमा की चंदवा पोस्ट पर गोलीबारी की।

हालांकि भारतीय सीमा पर बी.एस.एफ. ने भी पाक की फायरिंग का करारा जबाव दिया। परंतु पाक की गोलीबारी के कारण टांडा निवासी हंस लाल और रमेश चंद की दो गाय को भी चोटें आई हैं। जाहिर सी बात है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा के भीतर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। जिससे लोगों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising