पाक ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब(Video)

Friday, Sep 27, 2019 - 05:58 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): शुक्रवार को दो दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उलंघन किया। जिले के कीरनी और कस्बा सैक्टर में भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार बरसाए। जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया। 

वहीं इस गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे उपरोक्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दैहशत का माहोल बना हुआ है। खेतों में काम कर रहे,घास की कटाई अथवा मवेशी चाराह रहे लोग डर के मारे भाग कर अपने मकानों में सुरक्षित स्थानों में छुप गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सवा आठ बजे जिले के कीरन और कस्बा सैक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अचानक भारतीय सेना की अग्रीम चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी उसी क्रम मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके चलते दोपहर तक दोनों तरफ से रूक रूक गोलााबारी जारी रही।

Vikas kumar

Advertising