सैनिकों की मौत से बौखलाए पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Monday, Oct 21, 2019 - 05:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मोटर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना बौखला गई है।जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती में लगातार सीजफायरिंग की जा रही है जिसे भारतीय सेना नाकाम कर रही है। बता दें कि 15 मार्च को पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर 11 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था जिसने बाद में दम तोड़ दिया था।

पाकिस्तान की ओर से 12 अक्टूबर को भी पुंछ जिले के देगवार क्षेत्र में गोलीबारी की गयी थी। तीन अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। 

इसी बीच, पाकिस्तान ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने 27 और 28 सितंबर को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के शाहपुर और करनी सेक्टर में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने 29 सितंबर को बालाकोटे सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भीषण गोलीबारी की थी। 
 

vasudha

Advertising