कंगना रानौत, अदनान सामी सहित देश की कई नामी हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड

Sunday, Jan 26, 2020 - 06:40 AM (IST)

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इस बार अभिनेत्री कंगना रानौत, गायक अदनान सामी, एकता कपूर, सुरेश वाडकर सहित देश के कई गणमान्य हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (मरणोपरांत), पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पूर्व रक्षा जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत) और छन्नूलाल मिश्रा सहित सात हस्तियों को पद्म विभूषण व मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), आनंद महिंद्रा, पीवी सिंधु समेत 16 को पद्म भूषण अवार्ड दिया गया।

इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 118 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। इनमें लंगर बाबा के नाम से प्रसिद्ध जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा सहित 118 लोग शामिल हैं।

गौरतलब है कि, देश में गणतंत्र दिवस से पहले हर साल इन अवॉर्ड को दिया जाता है। इसमें देश से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को चुना जाता है। इनमें अगर फिल्मी जगत की हंस्तियों की बात करे तो सालों से विभिन्न कलाकारों को बड़ी संख्या में इन पुरस्कारों के लिए चुना जाता रहा है।

कंगना रनौत और पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी का नाम कुछ हैरान करने वाला हो सकता है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों देश में सीएए कानून के विरोध में हो रहे प्रर्दशनों को लेकर जिस तरह अभिनेत्री कंगना रनौत खुल कर सरकार का साथ दिया था।

माना जा रहा है कि उस कारण उनका नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने में अहम भूमिका हो सकती है। वहीं, पाकिस्तानी मूल के सिंगर अदनान सामी के बात करे तो कुछ साल पहले ही उनको भारत की नागरिकता मिली है। सामी जम्मु-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के क्रेद्र सरकार के फैसले का खुल कर समर्थन करते हुए नजर आये थे। इन वजहों को भी इन फिल्मी कलाकारों को यह सम्मान मिलने का बड़ कारण माना जा रहा है।

Ashish panwar

Advertising