उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप, फिर होगी बर्फबारी...दिल्ली में 4 डिग्री तक जा सकता है पारा

Thursday, Jan 21, 2021 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में गुुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। गुुरुवार सुबह पंजाब, हरियाणा और बिहार में घने कोहरे के कारण  विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगते हुए नजर आईं।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का शुक्रवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अपना असर शुरू हो जाएगा। इसके असर से सोमवार से दिल्ली में तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 जनवरी तक ठंड और घने कोहरे से राहत के आसार कम है। 

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फिर से बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में तेज हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में सुधार का भी अनुमान है। 

Seema Sharma

Advertising