ब्रह्माकुमारी द्वारा लाल किला मैदान पर दिल्ली के सबसे विशाल संगठित योग का हुआ आयोजन

Thursday, Jun 21, 2018 - 07:35 PM (IST)

नई दिल्ली : चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय को स्थानीय लाल किला मैदान में संगठित रूप से योग के आयोजन के कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों, आयुष मंत्रालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा अर्द्धसैनिक बल की लगभग 2000 महिला कर्मियों के साथ-साथ लगभग पचास हजार लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिये गये उद्धबोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसको यहां उपस्थित जनसमूह से सुना एवं प्रसन्न हुए। योग कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने प्रधानमंत्री जी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का धन्यवाद करते हुए कहा कि शरीर के साथ मन को स्वस्थ रखने हेतु योग महत्वपूर्ण है और यह वर्तमान समय की सभी की आवश्यकता है। इसी से तन और मन का रोग मुक्त और स्वस्थ रखा जा सकता है।

ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका एवं विश्व की सबसे एकाग्रचित महिला के रूप मे विख्यात राजयोगिनी दादी जानकी जी ने इस अवसर पर अपने आर्शीवचन में कहा कि सर्व प्राप्तियों का आधार है राजयोग। योग माना हम आत्माओं का परमात्मा से कनेक्शन, सम्बन्ध जोड़ना और जब हम परमात्मा से सर्व सम्बन्ध जोड़ते हैं तो हमारे में परमात्मा के गुण सुख, शान्ति, प्रेम, आनन्द, पवित्रता, दया और शक्तियां स्वतः आ जाती है, हमें ज्ञान रूपी लाईट मिलती और हम लाईट अर्थात हल्के हो जाते है।

उन्होंने कहा कि योग से हमारे जीवन में व्यवहारिक शुद्धता आती है, विकृत संस्कार समाप्त हो जाते है और न केवल हम अपने तन को बल्कि प्रकृति को भी प्रभावित कर सकते है और शुद्ध बना सकते हैं।

Punjab Kesari

Advertising