राहुल गांधी की ED में पेशी का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने थाने में गाया ''रघुपति राघव राजा राम''

Monday, Jun 13, 2022 - 02:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में जबर्दस्त प्रदर्शन किया जिसके कारण पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी ईडी के समक्ष पेशी के लिए जाने से पहले पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

 

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में तुगलक रोड पुलिस लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को तथा मंदिर मार्ग पुलिस ने रजनी पाटिल, अखिलेश प्रताप सिंह, एल हनुमंता सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। विरोध में प्रदर्शन कर रहे नेताओं को तुगलग रोड थाने में रखा गया।

 

कांग्रेस नेता यहां 'रघुपति राघव राजा राम' गाना गाते दिखे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  राहुल गांधी को ईडी के दफ्तार में छोड़ने के बाद तुगलग रोड थाने गई  हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं से बात की। बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ED ने 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को ED दफ्तर बुलाए जाने पर देश की अलग-अलग जगहों पर 'सत्याग्रह' नाम से प्रदर्शन किया।

Seema Sharma

Advertising