राजनाथ का तंज- कहीं विपक्षी पार्टियां ही ना चला दें कांग्रेस के खिलाफ #Metoo कैंपेन

Saturday, Oct 27, 2018 - 04:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंनें कहा कि आज सारी पार्टियां भाजपा के प्रभाव से डरी हुई हैं, जिस कारण सभी मिलकर गठबंधन बना रहे हैं। महागठबंधन के पास देश हित से जुड़ा कोई एजेंडा नहीं है, सिर्फ एक ही एजेंडा है मोदी रोको, मोदी रोको ।


राजनाथ सिंह तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो भी इनके साथ गया, उसको मिटने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाई। बाद में कहीं ऐसे हालात न हो जाएं कि सारी विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर लें और बाद में जब कांग्रेस से धोखा खा जाएं तो मी टू कैंपेन चलाने के लिए मजबूर हो जाएं। 


राजनाथ सिंह ने लेफ्ट को निशाने पर लेते हुए कहा कि सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस का साथ निभाने वाली पार्टी आज हाशिए पर है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस लगातार राफेल डील को जबरदस्ती मुद्दा बनाए हुए हैं। सोते-जागते, उठते-बैठते ये लोग राफेल-राफेल की बात कर रहे हैं। यहीं नहीं, गृह मंत्री ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लोगों को इस समूचे प्रकरण में 'गुमराह' कर रहे हैं।

vasudha

Advertising