खूबसूरत डिजाइन और कलर ऑप्शन में आ रहा है Oppo का नया स्मार्टफोन, कंपनी ने दिखाई झलक

Monday, Apr 08, 2024 - 10:21 AM (IST)

गैजेट डेस्क. Oppo कंपनी इन दिनों अपने नए फोन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फोन का नाम Oppo A3 Pro 5G है। कंपनी ने चीन में इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Oppo 12 अगस्त 2024 को इस फोन को लेकर आ रही है। इसके साथ ही फोन के डिजाइन और कलर भी दिखाया गया है।

मिलेंगी ये खूबियां 

Oppo A3 Pro 5G Azure, Yun Jin Powder (rose) और Mountain Blue कलर ऑप्शन में आ रहा है। 

फोन को कंपनी Azure कलर ऑप्शन में ग्लास फिनिश डिजाइन के साथ ला सकती है। 

वहीं दो कलर ऑप्शन Yun Jin Powder (rose) और Mountain Blue फोन वीगन लेदर बैक के साथ लाए जा सकते हैं।

नया फोन Oppo A2 Pro के सक्सेसर के रूप में एंट्री लेने जा रहा है, जो  कंपनी ने बीते साल 2023 सितंबर में पेश किया था।

Parminder Kaur

Advertising