राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते प्रभावित रही ओपीडी, आपरेशन थिएटर सेवाएं

Friday, Aug 02, 2019 - 12:27 PM (IST)

कठुआ : संसद में पेश होने वाले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बिल के विरोध में डाक्टरों की देशव्यापापी हड़ताल के चलते कठुआ अस्पताल में भी असर देखने को मिला। यहां ओ.पी.डी. सहित आपरेशन थिएटर में सेवाएं बंद रखते हुए उन्होंने इसका विरोध जताया। प्रभावित सेवाओं के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ एसोसिएसट जिला अस्पताल में ओ.पी.डी. के लिए आने वाले मरीजों को दर बदर होना पड़ा।

 

हालांकि एमरजैंसी वार्ड में सेवाएं जारी रही। अस्पताल अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बिल के विरोध में डाक्टरों ने अपना रोष दर्ज करवाया है। डाक्टर बिल के आर्टिकल 15 और 32 में बदलाव चाहते हैं। आपको बता दें कि एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में हर रोज दो हजार से अधिक ओ.पी.डी. रहती है। जो प्रभावित रहने से हजारों की तादाद में मरीज परेशान हुए। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising