‘बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल चलेगा’- CM बनने के बाद सम्राट चौधरी बोले

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 02:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार को आज अपना नया सीएम मिल गया है। सम्राट चौधरी ने आज सुबह पीएम पद के लिए शपथ ग्रहण की है। सीएम बनते ही सम्राट ने साफ किया है कि वे जल्द से जल्द काम शुरु करेंगे और राज्य में “मोदी-नीतीश मॉडल के आधार पर ही शासन चलाया जाएगा। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के बाद अब बिहार की जिम्मेदारी भाजपा के नेतृत्व में आ गई है। नए सीएम सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद पटना स्थित लोकभवन में कार्यभार संभाला। इस दौरान बाहर समर्थकों द्वारा नारेबाजी भी की गई, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि राज्य का विकास पूर्व में स्थापित नीति और मॉडल के अनुसार ही आगे बढ़ाया जाएगा।

PunjabKesari

सहयोगियों का समर्थन

सीएम सम्राट चौधरी को इस नए काम में सहयोगियों का समर्थन मिला है। केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास मॉडल बना, उसे आगे बढ़ाते हुए सम्राट चौधरी संभावित कमियों को दूर करेंगे और बिहार को नई दिशा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही है। इसके अलावा बीजेपी नेता दिलीप जैसवाल ने भी सीएम का समर्थन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य विकास की ओर जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार में पहली बार BJP का CM: जानिए कौन है सम्राट चौधरी, कैसा रहा उनका RJD से BJP तक का सियासी सफर?

बदले राजनीतिक हालात

बिहार में NDA की सरकार है, लेकिन यह पहली बार है जब राज्य में BJP का CM बना है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के बाद CM पद Nitish Kumar के पास ही था। जबकि सम्राट ने डिप्टी सीएम के पद पर थे। नए सीएम बनने के बाद Vijay Kumar Chaudhary और Bijendra Prasad Yadav ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजनीतिक जानकारों का ऐसा मानना है कि, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के करीबी हैं और भरोसेमंद नेता माना जाता रहा है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा हैकि पहले भी कई बार ऐसे संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में वे राज्य की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News