कर्ज में डूबे किसान की प्याज ने बदल दी किस्तम, रातों रात बन गया करोड़पति

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्याज के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घर की रसोई ही नहीं बल्कि प्याज होटल-रेस्त्रां से भी गायब होता दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर यह लोगों की जेब ढीली कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्याज के चलते ही एक इंसान रातों रात करोड़पति बन गया। 

 

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले रहने वाले मल्लिकार्जुन ने 15 लाख का कर्ज लेकर प्याज की खेती की। वह 2004 से प्याज उगा रहे हैं और पिछले साल उन्हें 5 लाख का मुनाफा हुआ थ। इस बार भी उन्हे 5-10 लाख रुपये का लाभ होने की उम्मीद थी लेकिन उन्हे क्या पता था कि उनकी किस्तम पलट जाएगी और वह करोड़पति बन जाएंगे। 

 

दरअसल इस साल अक्टूबर माह तक प्याज की कीमतें कम थी, जिसकी वजह से मल्लिकार्जुन काफी चिंता में थे। हालांकि नवंबर के पहले हफ्ते में प्याज की कीमतें 7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इसके कुछ माह बाद ही प्याज की कीमतें 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गई। ऐसे में मल्लिकार्जुन ने 240 टन प्याज (लगभग 20 ट्रक) की बंपर फसल पैदा की, जिससे उन्हें खूब मुनाफा हुआ।

 

मल्लिकार्जुन खेती के क्षेत्र में एक सेलिब्रेटी की तरह हो गए हैं। सभी किसान उन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं। मल्लिकार्जुन ने कहा कि मैंने अपना कर्ज चुका दिया है। अब मैं एक सुंदर घर बनाने की योजना बना रहा हूं। इसके साथ ही खेती के विस्तार के लिए और जमीन खरीदना चाहता हूं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News