अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Monday, Aug 03, 2020 - 11:38 PM (IST)

बेंगलुरुः कोरोना वायरस से संक्रमित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति के कर्नाटक कांग्रेस सोशल मीडिया इकाई से संबद्ध होने का दावा किया जा रहा है। 

आरोपी ने शाह के स्वास्थ्य के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी भी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं करने की अपील की और कहा कि यह पार्टी की संस्कृति नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो भाईचारे और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करती है। उल्लेखनीय है कि शाह ने रविवार को कहा था कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह चिकित्सक की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। 

Pardeep

Advertising