जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आया टिप्पर, 1 की मौत, 2 घायल

Friday, Mar 26, 2021 - 04:23 PM (IST)


उधमपुर: जम्मू श्रीनगर राजामर्ग पर लैंडस्लाइड में एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घाल हो गये। यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुर नहीं करने को कहा है और यह भी कहा है कि विभाग केे अगले निर्देश तक इंतजार किया जाए।


जानकारी के अनुसार समरोली के पास सड़क पर मलबे को हटारही गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। गाड़ी एक पत्थर से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान मोहम्मद अफरोज आलम के तौर पर हुई है। दोनों को घायलों कोनिकट के अस्पताल ले जाया गया है।


पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है और कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए एक टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising