दक्षिण कश्मीर में धमाका, 1 की मौत, 2 घायल

Thursday, Jun 27, 2019 - 01:29 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुये धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गये। घटना खुडवानी के चुदरबन की है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार लोग कूड़े को आग लगाने की कोशिश कर रहे थे कि एक विसफोटक नामक चीज में अचानक से धमाका हो गया और यह दर्दनाक हादसा पेश आया।


मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया पर नजीर अहमद भट्ट पुत्र अब्दुल्ल खलीक भट्ट ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। उन्हें विशेष इलाज हेतु अनंतनाग रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising