पाकिस्तान की गोलीबारी में एक घायल

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 03:49 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से हुई गोलाबारी में एक नागरिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पाकिस्तान ने रविवार शाम नौशेरा के लाम इलाके में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सीमा पार से हुई गोलाबारी में पुखेरनी लाम निवासी मोहमद यूसूफ (45) घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए भेज दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News