तेज रफ्तार कार ने छीन ली फूल बेचने वाली महिला की जिन्दगी, पति की हालत नाजुक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 05:03 PM (IST)

साम्बा : बड़ी-ब्राहमणा में मंगलवार तडक़े हुए एक सडक़ हादसे में एक महिला की मौत होगई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका का नाम मिन्टू देवी (40) बताया गया है जो सरोर गांव की रहने वाली थी जबकि इसके पति का नाम मनोहर लाल बताया गया है। 

 जानकारी के अनुसार यह दोनों पति-पत्नी फूल बेच का गुजारा करते थे। मिन्टू देवी बड़ी-ब्राहमणा के सिडको चौक में फूल बेचती थी जबकि उसका पति बड़ी-ब्राहमणा के मुख्य चौक में फ्लाईओवर के नीचे फूल बेचता था। बताया गया है कि यह दोनों आज सुबह रोजाना की तरह फूलों से भरा बैग लेकर स्कूटर (जे.के.02ए.एम.-2328) पर सरोर से बड़ी-ब्राहमणा की ओर आ रहे थे कि सडक़ की दूसरी लेन में आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर इनसे आ टकराई। विपरीत दिशा से आ रही यह मारूति आल्टो कार इतनी तेज गति से आ थी दुघटर्नास्थल पर नियंत्रण खोने के बाद राजमार्ग के बीच बना डिवाईडर पार कर स्कूटर से आ टकराई जिससे स्कूटर चला रहा मनोहर लाल गंभीर रूप से घायल होगया जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी मौके पर ही दम तोड़ गई। घायल व्यक्ति को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 


    हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कथित तौर पर नशे की हालत में थे। पुलिस ने कार से शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News