जम्मू कश्मीर में कोरोना से 1 ने तोड़ा दम, आंकड़ा पहुंचा 4373, 84 नए संक्रमित मिले

Thursday, Jul 22, 2021 - 09:29 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना वैश्विक महामारी से आज पुन: कुछ राहत मिली। आज नए मामलों का आंकड़ा 100 के नीचे दर्ज किया गया। वहीं 1 संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसके चलते कुल आंकड़ा 4373 पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर में आज 4 यात्रियों सहित 84 नए कोरोना पाजिटिव के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस के कुल 35 मामले हैं। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,373
अब तक जम्मू संभाग से 2138 और कश्मीर संभाग से 2235 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,373 पहुंच गया है। श्रीनगर में 832, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 204, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 165, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 100, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1139, ऊधमपुर में 135, राजौरी में 225, डोडा में 124, कठुआ में 150, साम्बा में 119, किश्तवाड़ में 43, पुंछ में 94, रामबन में 66 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


आज 172 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,14,454कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,18,621 और कश्मीर संभाग से 1,95,833 रोगी ठीक हुए हैं। आज 172 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 121 और जम्मू संभाग से 51 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 56,96,613 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 50,14,111 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


निगरानी में 27,22,164 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,12,33,153 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,09,12,813 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 27,22,164 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 9,243 लोगों को रखा गया है और 1,513 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 3,48,569 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 23,58,466 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


तीन जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 31 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 5 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 9, बडगाम में 7, पुलवामा में 6, कुपवाड़ा में 3, अनंतनाग में 1, बांदीपोरा में 5, गांदरबल में 1, शोपियां में 1, ऊधमपुर में 1, राजौरी में 1, डोडा में 8, कठुआ में 1, किश्तवाड़ में 1, पुंछ में 1 और रियासी में 2 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज जम्मू कश्मीर के 3 जिलों कश्मीर संभाग के कुलगाम और जम्मू संभाग के साम्बा व रामबन जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 
1513 एक्टिव मामले


जम्मू संभाग से आज 20 और कश्मीर संभाग से 64 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 84 मामलों में से 4 यात्री व 80 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,20,340 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,21,372 जम्मू संभाग और 1,98,968 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,513 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 613 और कश्मीर संभाग में 900 मामले एक्टिव हैं। 
जम्मू कश्मीर
3,20,340 कुल केस
1,513 एक्टिव केस
3,14,454 ठीक हुए
4,373 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising