कभी पाक में थी ''पाकिस्तान हिंदू पार्टी'', झंडे का रंग था भगवा

Tuesday, Jul 17, 2018 - 06:23 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में कभी हिंदुओं की सियासत के लिए  'पाकिस्तान हिंदू पार्टी' बनाई गई थी जिसके संस्थापक कद्दावर हिंदू नेता थे। लेकिन ये पार्टी जितनी  जोर शोर से बनी, उतने ही चुपचाप तरीके से कुछ सालों बाद हाशिए पर भी सरक गई। इस पार्टी को पाकिस्तान के उमरकोट रियासत के हिंदू राजा राणा चंद्र सिंह ने 1990 में बनाया था। माना गया था कि ये पार्टी हिंदुओं की आवाज बनेगी लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया। ये पार्टी पाकिस्तान चुनाव आयोग में तो रजिस्टर्ड नहीं है लेकिन कागजों पर अब भी इसका वजूद है। अब राणा चंद्र सिंह के बेटे राणा हमीर सिंह इस पार्टी के प्रमुख हैं।

राणा चंद्र सिंह की रियासत अमरकोट पाकिस्तान के गठन के समय वहां की सबसे ताकतवर और बड़ी रियासत थी। ये रियासत 22,000 किलोमीटर में फैली हुई थी। पाकिस्तान के गठन के समय इस रियासत के शासक ने सत्ताधारी पार्टी से हाथ मिलाए। बाद में राणा चंद्र सिंह उन लोगों में शामिल हुए, जिन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का गठन किया। एक समय उन्हें ये लगा कि पाकिस्तान में हिंदुओं की बड़ी संख्या है और उनकी सही तरीके से आवाज उठाने वाली कोई पार्टी नहीं है।


 

Tanuja

Advertising