सैन्य ताकत में भारत चौथे नम्बर पर, पाक काफी पीछे

Friday, Jul 13, 2018 - 11:49 AM (IST)

नई दिल्ली: ग्लोबल फायर पावर की तरफ से 136 देशों की सूची जारी की गई है जिसके अनुसार भारत सैन्य ताकत के लिहाज से विश्व का चौथा बड़ा देश है। भारत के पड़ोसी देशों में चीन तीसरे स्थान पर है। नेपाल 101वें, भूटान 136वें और बंगलादेश 56वें क्रम पर है। 

बात करें अगर लड़ाकू विमान की तो अमरीका इसमें सबसे आगे है। रूस के पास टैंक और उत्तर कोरिया के पास युद्धपोत सबसे ज्यादा हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाजों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है। एक्टिव आर्मी यानी सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। उसका रक्षा बजट 7 अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या 6 लाख 37 हजार।


भारत ने फ्रांस-ब्रिटेन को पीछे छोड़ा
भारत सिर्फ अमरीका, रूस और चीन से पीछे है जबकि फ्रांस और ब्रिटेन से आगे है। बता दें कि ग्लोबल फायर पावर ने सैन्य ताकत पर अपने विश्लेषण में परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया है। 

 

Pardeep

Advertising