मूसेवाला की मौत पर हार्दिक पटेल ने साधा ''आप'' पर निशाना, बोले- अराजकर हाथों में सरकार जाना कितना...

Sunday, May 29, 2022 - 10:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाली की मौत पर पंजाब की AAP सरकार पर निशाना साधा है। हार्दिक पटेल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली से आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को चला रहे लोगों को सोचना होगा की क्या उन्हें कांग्रेस की तरह पंजाब को दुःख दर्द देनी वाली दूसरी पार्टी बनना है या सच में लोगों के लिए कुछ करना हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का अराजक हाथों में जाना किसी प्रदेश के लिए कितना घातक होता है, यह पंजाब ने आज एक बड़ी ही दुःखद घटना के साथ महसूस किया।


हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली से आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को चला रहे लोगों को सोचना होगा की क्या उन्हें कांग्रेस की तरह पंजाब को दुःख दर्द देनी वाली दूसरी पार्टी बनना है या सच में लोगों के लिए कुछ करना हैं। सिद्धू मूसेवाला को मेरी श्रद्धांजलि।

एक अन्य ट्वीट में पटेल ने कहा कि सरकार का अराजक हाथों में जाना किसी प्रदेश के लिए कितना घातक होता है, यह पंजाब ने आज एक बड़ी ही दुःखद घटना के साथ महसूस किया। कुछ दिन पूर्व एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और आज मशहूर युवा कलाकार सिद्धू मूसावाले की निर्मम हत्या महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर रही हैं।

बता दें कि हार्दिक पटेल ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उनके आम आदमी पार्टी और भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगी। इसके लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात में प्रवास कर रहे हैं।

 

Yaspal

Advertising