रामनवमी पर महिला ने रामलला को अर्पण किया पहना हुआ 2 किलो सोना, लोग बोले- तेरा तुझको अर्पण...

Tuesday, Apr 23, 2024 - 12:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में बीते दिनों रामनवमी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया है। देशभर में भगवान राम की पूजा-अराधना की गई। अयोध्या में इस दिन 'सूर्य तिलक' भी किया गया। राममंदिर को लेकर दावा किया जा रहा है कि मंदिर में आई एक महिला ने सोने की ईंट दान की है। इसके साथ उसने करीब दो किलो सोना भी दान किया।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aabhas Agarwal BJP (@aabhasbjp)

>

इसे लेकर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि मंदिर में आई महिला ने अपने पहने हुए गहने रामलला को अर्पण कर दिए। यह गहने लगभग दो किलो के हैं। लोग इस पर अलग- अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं।   एक यूजर ने लिखा, 'तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा।'

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक महीने में 25 किलोग्राम सोने और चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 करोड़ रुपये का दान मिले थे। राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि जमा हुई राशि मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में जमा की गई है।

 

 

 

 

Radhika

Advertising