Omicron के खतरे के बीच गुजरात में कोरोना विस्फोट! दुबई से अहमदाबाद लौटे 30 लोग निकले पॉजिटिव

Saturday, Dec 04, 2021 - 01:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: Omicron के खतरे के बीच गुजरात में एक कोरोना विस्फोट हुआ है। दरअसल, दुबई से अहमदाबाद लौटे 30 लोग पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद अब राज्य की चिंता और अधिक बढ़ गई है। वहीं  पॉजिटिव पाए गए लोगों के सेंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए है।
 

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उच्च जोखिम वाले देशों से शहर में आने वाले लोगों के लिए सात दिन घर में पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया है। 
 

बीएमसी ने यह आदेश शुक्रवार को जारी किया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। नगरपालिका के आदेश में कहा गया है कि हवाई अड्डे के अधिकारियों के समन्वय के साथ, बीएमसी को हर दिन यात्रियों की एक सूची प्राप्त होगी, जो "उच्च-जोखिम" या "जोखिम में" के रूप में परिभाषित देशों से आते हैं। सूची में इन यात्रियों के विस्तृत पते और संपर्क नंबर भी शामिल होंगे। 


 

Anu Malhotra

Advertising