अमरनाथ यात्रा रदद करने को लेकर प्रशासन ने बदला फैसला, उमर ने टवीट् कर कसा तंज

Thursday, Apr 23, 2020 - 11:18 AM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं इस बात को लेकर संशय की स्थिति है। प्रशासन ने हांलाकि इस बात को लेकर अभी फैसलाा लेने से इंकार कर दिया है। पहले यह अटकलें थी कि कोरोना महामारी के चलते यात्रा टाली जा सकती है पर अब श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस संदर्भ में फैसला टाल दिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि केन्द्र के कहने पर यूटी सरकार ने यह फैसला लिया है। राजभवन की तरफ से जारी विज्ञपति में कहा गया है कि फैसला सुरक्षित रखा गया है। कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर इस संदर्भ में कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि कश्मीर में 77 रेड जोन हैं। ज्यादात्तर अमरनाथ यात्रा मार्ग के रास्ते में हैं। ऐसे में सुविधाएं देना और आवश्यक सामग्री जुटाना संभव नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुये इस बार यात्रा को स्थगित करना सही होगा।

 जम्मू कश्मीर की अमरनाथ यात्रा सबसे बड़ी यात्रा है। इस वर्ष यह यात्रा 23 जून से शुरू होनी है। यात्रा हेतु होने वाला पंजिकरण दो बार टाला जा चुका है। यात्रा हेतु पंजिकरण एडवांस में ही शुरू हो जाता है। पंजिकरिण अप्रैल से शुरू होना था अब इसे 4 मई तक टाला गया। इसके लिए जम्मू कश्मीर और देश के बैंकों से भी संपर्क किया जाता है। यात्रियों को फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने को भी कहा जाता है। मेडिकल के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है।

 

 

उमर ने कसा तंज
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने राजभवन के निर्णय को लेकर केन्द्र पर तंज कसा है। उन्होंने टवीट् करके प्रशासन की चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अब यह बात तो साफ हो गई कि जम्मू कश्मीर का कोई भी फैसला जम्मू कश्मीर नहीं लेता है। उमर हाल ही में नजरबंदगी से रिहा किये गये हैं।
  

Monika Jamwal

Advertising