26/11 हमला : उमर बोले, भूलंगा नहीं मुंबई हमला, कश्मीरियों ने किया ट्रोल

Monday, Nov 26, 2018 - 06:01 PM (IST)

श्रीनगर : पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुंबई पर 26 नवंबर 2011 को हुए आतंकी हमले पर ट्वीट किया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। अपने ट्वीट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा था लेकिन उनके इस ट्वीट के जवाब में कश्मीरी कट्टरपंथी उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। ट्रोलर्स ने लिखा कि हम भी कश्मीर को नहीं भूलेंगे। उमर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट होते ही उनकी पोस्ट पर कॉमेन्ट की बौछार सी होने लगी। एक यूजर अथहर जैनागीर ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम भी 2010 को नहीं भूलेंगे। आपके हाथ कश्मीरियों के खून से रंगे हुए हैं। वहीं एक अन्य यूजर सजाद लोन ने भी यही ट्वीट किया, हम 2010 को नहीं भूलेंगे।


एक अन्य यूजर सुहैल कोशुर ने भी अब्दुल्ला के ट्वीट पर कॉमेन्ट किया हम भी कब्जा करने वालों के सहयोगियों को नहीं भूलेंगे। इतिहास आपको भी उनके सहयोगी के तौर पर याद रखेगा। वहीं एक अन्य यूजर समीर कादरी 14 ने ट्वीट किया लेकिन आप कश्मीर में हुए खून खराबे को भूल जाएंगे। एक यूजर शाकिर कूलबॉय ने ट्वीट करते हुए कहा आप मुंबई की चिंता करते हैं लेकिन कश्मीर में हमारे भाइयों के साथ हुए रक्तपात का क्या? 


वहीं एक यूजर बशीर बी.एन.डब्लु ने ट्वीट किया लेकिन आप बीते तीन दशक में एक लाख से ज्यादा मारे गए कश्मीरियों को भूल गए। बता दें कि 26ध्11 को पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत आए कुछ आतंकवादियों ने मुंबई शहर पर हमला किया था। इन आतंकवादियों के निशाने पर होटल ताज और आसपास की कई इमारतें थीं। इस आतंकवादी हमले को भारतीय सेना के कमांडो दस्ते ने नाकाम किया था।  कई आतंकवादी मारे गए थे। जबकि आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में उसे फांसी दे दी गई थी।

Monika Jamwal

Advertising