उमर ने राजीव गांधी पर मोदी के हमलों पर कसा तंज

Thursday, May 09, 2019 - 01:38 PM (IST)

श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमलों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी ने टाइम मशीन का आविष्कार कर लिया है और 1989 का आम चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी गांधी हैं। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, क्या मोदी ने टाइम मशीन का आविष्कार कर लिया है। ऐसा लगता है कि 1989 का आम चुनाव लड़ रहे हैं और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी राजीव गांधी हैं।

मोदी ने अपने चुनावी भाषण में गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक  बताने के कुछ ही दिन बाद बुधवार को नया हमला करते हुए राजीव गांधी के शासनकाल में गांधी परिवार पर छुट्टियों के समय आईएनएस विराट को निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
 

 

Monika Jamwal

Advertising