लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को दी रक्षा बंधन की बधाई

Saturday, Aug 21, 2021 - 09:36 PM (IST)

कोटाः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। बिरला ने शनिवार को अपने संदेश में कहा, ‘‘मेरी ओर से सभी को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भाई-बहन के पुनीत स्नेह का प्रतीक यह पावन पर्व हमारी समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का भी परिचायक है। इसमें परिवार रक्षा, समाज रक्षा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के सूत्र संकल्पबद्ध होते हैं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में तो रक्षा बंधन का पर्व और भी सामयिक एवं प्रासंगिक हो गया है। एकजुटता की भावना को, आपसी प्रेम और भाईचारा को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘रक्षा बंधन' का हमारे समाज में बड़ा महत्व है। भारतीयता वह डोर है जो हम भारतवासियों को एक सूत्र में बांधती है। रक्षा बंधन के दिन मेरी मंगल कामना है कि यह डोर और मजबूत हो। हम सब एक दूसरे के और निकट आएं और भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। 

Pardeep

Advertising