संयुक्त राष्ट्र की बैठक में आंतकवाद पर नेपाल ने दिया भारत का साथ, सकते में चीन-पाकिस्तान

Sunday, Sep 27, 2020 - 01:47 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र संघ के जनरल एसेंबली में आंतकवाद के मुद्दे पर नेपाल ने जहां भारत का साथ दिया वहीं पाकिस्तान और चीन पर निशाना भी साधा ।नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के इस स्टैंड से चीन और पाकिस्तान सकते में है। ओली ने संयुक्त राष्ट्र संघ के जनरल एसेंबली में भारत के पक्ष में बात करते हुए सभी देश के सामने पाकिस्तान को लताड़ लगाई।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के PM ओली ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ देश आतंकवाद को शह देते हैं, जिसका नेपाल पुरजोर विरोध करता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि नेपाल अतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी आलोचना करता है और आतंकवाद पर जल्द एक व्यापक सहमति चाहता है। ओली ने कहा कि आतंकी गतिविधियों से केवल आम निर्दोष नागरिकों को चोट पहुंचती है, इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए। 

 

रिकॉर्डेड भााषण में नेपाली PM ने भारत, चीन या क्षेत्रीय मुद्दों का उल्लेख नहीं किया लेकिन साथ ही कहा कि काठमांडू अपने सभी पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि गुटनिरपेक्षता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांत, अंतरराष्ट्रीय कानून और विश्व शांति मार्गदर्शक की विदेश नीति के मानदंड. ये नेपाल की विदेश नीति के आधारभूत कारक हैं। ओली ने कहा कि हम 'सभी के साथ एकता और किसी के साथ भी शत्रुता नहीं' में विश्वास करते हैं। बताते चलें कि CCIT का प्रस्ताव 1996 में भारत ने ही रखा था, लेकिन इसको परिभाषित करने के मुद्दे पर मतभेद उभर आए. जिसके बाद ये आगे नहीं बढ़ सका।

Tanuja

Advertising