95 वर्षीय पूर्व सैनिक ने पी.एम. केयर फंड में दिया 21 हजार का चैक

Tuesday, May 12, 2020 - 05:33 PM (IST)

साम्बा : कोरोना वायरस की इस महामारी में हर कोई अपना विशेष योगदान दे रहा है, लेकिन एक ऐसा ही जज्बा साम्बा में भी देखने को मिला जब 2 सेवामुक्त सेना के कर्मियों ने पी.एम. केयर फंड में राशि का योगदान दिया। साम्बा वार्ड नं. 14 की पार्षद आरती अंताल को 96 वर्षीय सेवामुक्त बिशम्बर दास ने 21 हजार और सेवामुक्त सैनिक 78 वर्षीय हीरा सिंह ने 11 हजार का चैक सौंपा। इस दौनों पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस मुशिकल घड़ी में हम सभी लोगों को देश में सहयोग करके उसे मजबूत करना होगा, तभी हम इस महामारी से डटकर मुकाबला कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान जंगवीर सिंह चीकू, मंडल प्रधान मोहिंद्र पाल आदि मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising