प्रेम की कोई सीमा नहीं!  बूढ़ी महिला ने सरेआम किया Kiss तो शरमाते हुए पति ने ऐसे दिया रिएक्शन

Tuesday, Sep 14, 2021 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क- ऐसा माना जाता है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती यह कभी भी- किसी भी उम्र में हो जाता है। ऐसा ही इन दिनों एक कपल में देखने को मिल रहा है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बूढ़ी महिला अपने पति के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं कि तभी अचानक किसी बात पर महिला अपने पति को किस करने की कोशिश करती है। यह सीन इतना प्यारा है कि जिसने भी देखा उसी का दिल आ गया। इस वीडियो ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। इतना ही नहीं इसके बाद पति की प्रतिक्रिया देखने लायक है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो को शेयर किया है और वीडियो में एक बैकग्राउंड म्यूजिक भी चल रहा है और सामने बूढ़ा कपल बैठा हुआ नजर आ रहा है। पति के हाथ में एक छोटा सा डंडा भी है और वह पगड़ी पहने हुए है। पति के ही बगल में उनकी पत्नी भी बैठी नजर आ रही है, इसी बीच बूढ़ी महिला अपने पति को किस करके मुस्कुराने लगती है। 
 

पत्नी को किस करता देखकर पति भी शरमा जाता और अपना सिर नीचे करके हंसने लगा। किस के बाद बूढ़ी दादी खिलखिला कर हंसती है और चेहरे को दूसरी तरफ कर लेती हैं। इस वीडियो को स्लो मोशन के साथ दिखाया गया है जो हर कोई पसंद कर रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @kethamma__avva

Anu Malhotra

Advertising