जम्मू के पुराने शहर को जल्द बनाया जाएगा हैरिटेज सिटी : डिप्टी सीएम

Monday, Oct 02, 2017 - 07:29 PM (IST)

जम्मू: मन्दिरों के शहर जम्मू में पुराने शहर की एक खास बात है। उसी पुराने शहर को हैरिटेज सिटी के तौर पर विकसित करने का डिप्टी सीएम ने आज वादा किया। उन्होंने कहा कि सफाई, स्वच्छता और ट्रेफिक को सुधारने के लिए कई सारे प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। जम्मू ईस्ट में बजुर्गों व अन्य पैंशन धारकों को चेक वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने यह कहा।
डा सिंह ने कहा कि जम्मू के पुराने शहर को उसका वहीे गौरव लौटाने के लिए बहत काम किया जा रहा है। मल्टी स्टेारी पार्किंग, जनरल बस अड्डा और मल्टी फेसिलिटी केन्द्र जैसे कई प्रोजेक्ट हैं जो इस बाबत बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी मंडी, कनक मंडी, रघुनाथ बाजार और उसके आस-पास क्षेत्रों के बाजारों को भी नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। सिंह ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से पुराने शहर का अपना एक स्थान है। माता वैष्णो देवी के दरबार में मात्था टेकने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इन यात्रियों के लिए जम्मू शहर में देखने के लिए बहुत कुछ है बस जरूरत है तो उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करने की।

 

Advertising