ऑफ द रिकॉर्डः केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव में देरी के साथ नड्डा को मिल सकती है नई टीम

Saturday, Jul 11, 2020 - 05:42 AM (IST)

नेशनल डेस्कः जैसे कि कुछ समय पहले हमने आफ द रिकार्ड में चर्चा की थी कि भाजपा व आर.एस.एस. नेताओं की पी.एम.के साथ हुई बैठक में संगठनात्मक बदलाव को अंतिम रूप दिया गया है। इस दौरान निर्धारित हुआ कि केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव कुछ समय बाद किया जाएगा। वहीं भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को नई टीम किसी भी समय 15-16 जुलाई से पहले मिल सकती है। इस दौरान नड्डा ने जो चयन का प्रपोजल दिया है, उसको अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री के पास फाइल पैंडिंग पड़ी है। इसमें ज्यादातर महासचिव की टीम में बदलाव हो सकता है। नड्डा 25 डिपार्टमैंट्स व मोर्चा में नए टैलेंट को स्थान देना चाहते हैं। 

वहीं डा.अनिल जैन हरियाणा इंचार्ज व मनोज सिन्हा पूर्व रेलवे मंत्री को दो नए महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र यादव व कैलाश विजयवर्गीय जो कि दो चुनावी राज्यों के प्रभारी हैं, को लेकर अभी संगठन में कोई भी बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। युवा मोर्चा प्रमुख पूनम महाजन की जगह कोई युवा चेहरा सामने आ सकता है।

विजय राहतकर महिला मोर्चा प्रमुख को भी नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मीडिया डिपार्टमैंट और आई.टी. सैल को नए प्रमुख मिलें, इसकी बहुत ज्यादा संभावना है। इसके लिए अनिल बुलानी को मीडिया डिपार्टमैंट की जिम्मेदारी कुछ वर्षों के लिए मिल सकती है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह झारखंड से रघुवर दास को उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इस समय 10 उपाध्यक्ष हैं, जिसमें दो को किसी और जगह एडजस्ट किया जा सकता है। 

नड्डा के खास बी.एल. संतोष जो कि रामलाल की जगह नए संगठन महासचिव नियुक्त किए गए थे, दिवंगत सुंदर सिंह भंडारी की तरह मेहनती कार्यकत्र्ता हैं व आर.एस.एस.से आते हैं। वहीं यह भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि विदेश मामलों का विभाग मजबूती से कार्य करते हुए ऊंचाई को छुए और भाजपा विजय चौथियावाले के नीचे कार्य करते हुए अपना अहम रोल अदा करे।

Pardeep

Advertising