ऑफ द रिकार्ड: नेताओं के न दिल मिलते हैं न ब्लड ग्रुप

Thursday, May 16, 2019 - 08:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चुनावी मौसम में जिस तरह से ज्यादातर बड़े नेताओं के दिल नहीं मिल रहे हैं उसी प्रकार से उनके ब्लड ग्रुप भी मेल नहीं खाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती आदि के ब्लड ग्रुप अलग-अलग हैं। हालांकि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती का ब्लड ग्रुप बी पॉजीटिव है। देश के 10 बड़े नेताओं का ब्लड ग्रुप आपस में मेल नहीं खाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ब्लड ग्रुप भी ए पॉजीटिव है। केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का ब्लड ग्रुप भी शाह व मोदी की तरह ए पॉजीटिव है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण अडवानी का ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव है। 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यू.पी.ए.) अध्यक्ष सोनिया गांधी का ब्लड ग्रुप बी नैगेटिव है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप बी नैगेटिव है। वहीं उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी निभा रही प्रियंका गांधी वाड्रा का ब्लड ग्रुप ओ नैगेटिव है। वहीं यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजीटिव है। 

Pardeep

Advertising