ऑफ द रिकार्ड: कपिल सिब्बल शुरू करेंगे टी.वी. चैनल

Monday, Jan 21, 2019 - 05:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नए टी.वी. चैनलों के शुरू होने की दौड़ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने भी इसमें कूदने का फैसला किया है। यद्यपि उनका इस चैनल के मामलों में प्रत्यक्ष रूप में कोई नियंत्रण या हस्तक्षेप नहीं होगा मगर उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल लाने का फैसला किया है। अगर सूत्रों का विश्वास किया जाए तो उनके टी.वी. चैनल का नाम ‘हार्वेस्ट’ है। 

बरखा दत्त और कर्ण थापर जैसे अंग्रेजी मीडिया के प्रमुख व्यक्ति अंग्रेजी में प्राइम टाइम शो करेंगे जबकि पुण्य प्रसून वाजपेयी इसके बाद ङ्क्षहदी में एक घंटे का शो करेंगे। इस चैनल को शुरू करने की तैयारियां जारी हैं और इसमें ‘तथ्य और विश्वसनीयता’ पर ध्यान दिया जाएगा। 

चैनल पर नियंत्रण रखने वालों का कहना है कि यह चैनल कांग्रेस के चुनाव प्रचार से पूरी तरह दूरी बनाए रखेगा और वास्तविक चित्रण को पेश करेगा। यद्यपि कपिल सिब्बल चैनल का नाम बदलना चाहते हैं मगर वह जानते हैं कि अगर नाम बदलने के लिए आवेदन किया गया तो इसमें वर्षों लग जाएंगे क्योंकि सरकार एक के बाद दूसरी बाधा खड़ी करेगी। उन्होंने एक समझौता किया है और रनिंग चैनल खरीद लिया है और अब वह इसे प्रथम श्रेणी के अंग्रेजी न्यूज चैनल में बदलना चाहते हैं।

 

Pardeep

Advertising