ओडिशा: सुंदरगढ़ विधायक जोगेश का इस्तीफा, कांग्रेस की संख्या घटकर हुई 14

Tuesday, Jan 22, 2019 - 09:52 PM (IST)

भुवनेश्वर: ओडिशा के सुंदरगढ़ से विधायक जोगेश सिंह ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। 

सिंह ने ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पी के अमात से मुलाकात की और उन्हें हस्तलिखित इस्तीफा सौंपा। सिंह के इस्तीफे के साथ, 147 सदस्यीय सदन में कांग्रेसी विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि उन्होंने फिलहाल यह तय नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।     

Pardeep

Advertising