ओडिशा के इस मंत्री ने खुद को बताया भगवान

Thursday, Jun 27, 2019 - 10:39 AM (IST)

मयूरभंज: ओडिशा के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सुदाम मरांडी ने एक अजीबो-गरीब बयान दिया जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। दरअसल उन्होंने खुद की तुलना भगवान से कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने ओडिशा के सी.एम. नवीन पटनायक को भगवान जगन्नाथ की संज्ञा दे डाली। अब मंत्री जी के इस बड़बोलेपन की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है। 

मंत्री जी के बयान की हो रही है आलोचना
बरीपाड़ा के हरिबलदेव मंदिर में दिए गए मंत्री जी के इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। दरअसल उन्होंने खुद को बथूडी समुदाय का देवता बादम बताया था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भगवान जगन्नाथ की उपाधि दी थी। 

Anil dev

Advertising