NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मंदिर में झाड़ू लगाते दिखीं द्रौपदी मुर्मू, आदिवासी पूजा स्थल पहुंची- VIDEO

Wednesday, Jun 22, 2022 - 10:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस बात की खुद उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनी गई है इस बात की जानकारी उन्हें खुद टीवी के जरिए मिली।  

वहीं  राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू बुधवार को ओडिशा के मयूरभंज में रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करती हुई नज़र आई इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू भी लगाया। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वह आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी पहुंचीं। 
  
बता दें कि बीजेपी की तरफ से  मंगलवार को आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
 

Anu Malhotra

Advertising