''आेडि़शा सरकार की माआेवादियों से है साठगांठ''

Tuesday, Jul 26, 2016 - 09:19 PM (IST)

नई दिल्ली: आेडि़शा की बीजद सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए तीन सदस्यीय भाजपा टीम ने कंधमाल में पुलिस अभियान में पांच आदिवासियों के मारे जाने की अपनी जांच के बाद राज्य सरकार पर माआेवादियों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया है आेर इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया है।  
 
समिति ने कंधमाल का दौरा किया और आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अपनी रिपोर्ट सौंपी। उसने कहा कि मारे गए लोग निर्दोष थे और उन्हें पुलिस ने यह धारणा पैदा करने के लिए मार दिया कि नवीन पटनायक सरकार माआेवादियों के खिलाफ लड़ाई में गंभीर है। पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘वे निर्दोष थे और मुठभेड़ फर्जी थी। यह संदेह से परे है।’’ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद ज्योति धुरवे और रामविचार निताम समिति के अन्य सदस्य थे।  
 
आठ जुलाई को तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच आदिवासी मारे गए थे और पुलिस ने कहा था कि माआेवादियों के खिलाफ उसके अभियान के दौरान ये लोग गोलीबारी में मारे गए थे। समिति ने कहा, ‘‘राज्य सरकार का माआेवादी तत्वों के साथ साठगांठ है।’’ समिति के अनुसार माना जाता है कि जेल में बंद एक शीर्ष माआेवादी का कंधमाल प्रशासन पर नियंत्रण है। दूसरा कि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने भी नहीं गए जो उनकी संवेदनहीनता है।
Advertising