BJP के केंद्रीय मंत्री ने बंद कमरे में कुर्सियों से सरकारी अधिकारी को पीटा, एक का टूटा हाथ तो दूसरा अस्पताल में भर्ती

Saturday, Jan 22, 2022 - 01:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर एक सरकारी अधिकारी को पीटने का आरोप लगा है। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने उन पर हमला कर दिया और मार कर उसका हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं अधिकारी के हाथ पर प्लास्ट भी कराया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
 

उनका कहना है कि इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कथित तौर पर उन्हें कमरे में बंद करके कुर्सियों से खूब पीटा था। इस घटना से नाराज सरकारी कर्मचारी ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है और सीआरपीसी की धारा 161 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में जब मंत्री जी से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। 
 

 सरकारी कर्मचारियों के अनुसार  केंद्रीय मंत्री ने उन्हें  बारीपाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक के लिए बुलाया था। पंचायत चुनाव के कारण शहर में आदर्श आचार संहिता लागू था जिसके कारण वे फाइल नहीं ला पाए और बैठक में भी शामिल नहीं हो पाए थे। इसी बात पर मंत्री जी इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने दोनों कर्मचारियों को कमरे में बंद करके पीटा था। इस मारपीट में एक कर्मचारे के हाथ टूट गया तोर दूसरे को बूरी तरह जख्मी कर दिया। 
 

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में  केंद्रीय मंत्री ने इस बात को बेबुनियाद ठहराया और कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।  

Anu Malhotra

Advertising