शुगर के मरीजों की चिंता अब खत्म! करें इस चीज का इस्तेमाल, Diabetes हो जाएगा Control

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:10 AM (IST)

Natural Ways to Lower Blood Sugar : गलत खान-पान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण आज 'हाइपरग्लाइसीमिया' यानी हाई ब्लड शुगर एक आम समस्या बन चुकी है। जब हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन सही से काम नहीं करता तो ग्लूकोज कोशिकाओं में जाने के बजाय खून में घुलने लगता है। इसे ही हम डायबिटीज या मधुमेह कहते हैं। हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बताया है जो आपके खून से अतिरिक्त शुगर को सोखने की ताकत रखती हैं।

PunjabKesari

शुगर को कंट्रोल करने वाली सुपर सब्जियां

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार इन सब्जियों को डाइट में शामिल करने से इंसुलिन की सक्रियता बढ़ती है:

यह भी पढ़ें: YouTube Earnings: क्या यूट्यूब पर 10,000 व्यूज आने पर आप भी बन सकते हैं लखपति, जानें कितनी होगी कमाई?

  • करेला: इसे 'नेचुरल इंसुलिन' कहा जाता है। यह शरीर में इंसुलिन के एक्शन की नकल (Mimic) करता है और शुगर लेवल को तेजी से नीचे लाता है।

  • मोरिंगा (सहजन): मोरिंगा की पत्तियों या फलियों को दाल और सूप में डालकर खाएं। यह भोजन के बाद होने वाले 'शुगर स्पाइक' को रोकता है।

  • भिंडी: इसमें एक खास जेल जैसा फाइबर होता है जो खून में ग्लूकोज के अवशोषण (Absorption) की गति को धीमा कर देता है।

  • मेथी: मेथी के पत्तों या दानों का सेवन फायदेमंद है। ध्यान रहे इसे आलू के साथ नहीं बल्कि पनीर के साथ बनाकर खाएं।

  • नींबू: सलाद, दाल या चावल में नींबू निचोड़कर खाएं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देते।

PunjabKesari

शरीर देता है ये 5 चेतावनी संकेत

अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ रहा है तो शरीर ये संकेत दे सकता है:

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने आंधी का भी अलर्ट किया जारी

  1. बार-बार प्यास लगना: गला बार-बार सूखने लगता है।

  2. अधिक यूरिन आना: किडनी अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए ज्यादा काम करती है।

  3. थकान और कमजोरी: शरीर को ग्लूकोज से ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे हमेशा सुस्ती रहती है।

  4. धुंधला दिखाई देना: हाई शुगर आंखों के लेंस की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है।

  5. देर से जख्म भरना: शरीर की हीलिंग पावर (ठीक होने की क्षमता) कम हो जाती है।

PunjabKesari

क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर?

सिर्फ मीठा खाना ही एकमात्र कारण नहीं है। मैदा, सफेद चावल और जंक फूड जैसे हाई कार्बोहाइड्रेट वाले खाने से शुगर बढ़ती है। इसके अलावा शारीरिक सक्रियता की कमी (No Exercise), अत्यधिक मानसिक तनाव और आनुवंशिक कारण (Genetics) भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News