मध्यप्रदेश में बढ़ी बाघों की संख्या, 700 के आसपास होने की संभावना

Friday, Aug 13, 2021 - 04:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में‘टाइगर स्टेट'के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश में इन दिनों बाघों की गणना की प्रक्रिया चल रही है और माना जा रहा है कि इनकी संख्या बढ़कर लगभग 700 हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीन साल पहले वर्ष 2018 में बाघों की गणना में राज्य में 526 बाघ होने की पुष्टि हुयी थी और यह संख्या देश में सबसे अधिक थी। इन बाघों में लगभग 60 फीसदी बाघ‘टाइगर रिजर्व'के क्षेत्रों और 40 फीसदी बाघ अन्य वन क्षेत्रों में मौजूद थे। सबसे अधिक 124 बाघ बांधवगढ टाइगर रिजर्व में थे।

सूत्रों ने कहा कि राज्य में बाघों की गणना की प्रक्रिया चल रही है और प्रारंभिक रुझानों के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि लगभग 700 बाघ की संख्या के साथ मध्यप्रदेश एक बार फिर से देश में अव्वल रहेगा। बाघों की गणना राष्ट्रीय स्तर पर भी जारी है और अंतिम आकड़े आगामी तीन माह में आने की संभावना है। पिछले साल के अंत में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से तेन्दुए की आबादी की अखिल भारतीय आकलन संबंधी रिपोटर् के अनुसार देशभर में 12 हजार 852 तेन्दुए थे। अकेले मध्यप्रदेश में यह संख्या 3 हजार 421 आंकी गई है।

Hitesh

Advertising