देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 664, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र, पंजाब में बढ़े ज्यादा मामल

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 02:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19' के संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 664 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र और पंजाब में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। 

 

कोरोना महामारी से महाराष्ट्र और गुजरात दो, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19' से संक्रमित उज्जैन निवासी एक महिला की आज मृत्यु हो गयी। राज्य में इससे प्रभावितों की संख्या 26 हो गई है।

देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार है:

           राज्य            संक्रमण के मामले     ठीक हुए        मौत

  • महाराष्ट्र .................128....................1.............2
  • केरल ....................118....................4..............0 
  • कर्नाटक ..................51...................3..............1
  • तेलंगाना .................41....................1...............0
  • गुजरात ..................38....................0................2
  • राजस्थान................38.................. 3.................0
  • उत्तर प्रदेश .............38...................11................0
  • दिल्ली ..................35....................6.................1
  • हरियाणा ...............31...................11...............0
  • पंजाब ...................31....................0................1
  • तमिलनाडु .............26.................. 1.................1
  • मध्य प्रदेश .............15..................0..................0
  • लद्दाख ...................13.................0...................0
  • जम्मू और कश्मीर ..11.................1 ...................0
  • आंध्र प्रदेश ..............10................1..................0
  • पश्चिम बंगाल ..........10................0...................1
  • चंडीगढ़ ...................7................ 0...................0
  • उत्तराखंड .................5..............   0...................0
  • बिहार .....................4...............  0....................1
  • छत्तीसगढ़ ................3............. .0....................  0
  • गोवा ......................3..............  0......................0
  • हिमाचलप्रदेश ......   3..................0.....................1
  • ओडिशा ................ .2.................0....................0
  • मणिपुर ..................1.................. -.....................-
  • मिज़ोरम .................1.................. -.....................-
  • पुडुचेरी ..................1..................-......................
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News