PU में नए सैशन से शुरू होगा NSS विषय, इलैक्टिव के तौर पर होगा शुरू

Friday, Nov 04, 2016 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : स्टूडैंट अंडर ग्रैजुएशन में एन.एस.एस. ( नैशनल सर्विस स्कीम)  को अब विषय के तौर पर भी पढ़ सकेंगे। इसके लिए पी.यू. व इससे जुड़े कालेजिस में नए सैशन से एन.एस.एस को इलैक्टिव विषय के तौर पर शुरू करने की योजना बनाई है। फिलहाल इस कोर्स को रैगुलर तौर पर शुरू किया जा रहा है जिसे लेकर कागजी कार्रवाई जारी है। सिंडीकेट और सीनेट मीटिंग में फाईनल अप्रूवल के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। 

 

पी.यू. की तरफ से अगले सैशन से इस कोर्स को इलैक्टिव कोर्स के तौर पर शुरू किया जाएगा। अंडर ग्रैजुएट स्टूडैंट इस विषय को इलैक्टिव विषय के तौर पर ले पाएंगे। बिल्कुल उसी तरह जैसे ग्रैजुएशन में स्टूडैंट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलीटिकल साइंस या अन्य विषयों का चयन करते हैं। अभी तक यह साऊथ की यूनिवर्सिटियों में करवाया जा रहा था। 

 

एन.एस.एस. सिर्फ कैंप के लिए नहीं :
एन.एस.एस. को-आर्डीनेटर डा. नवदीप शर्मा ने बताया कि एन.एस.एस. सिर्फ 7 दिन का कैंप लगाने के लिए नहीं होता है, बल्कि इसके जरिए स्टूडैंट्स को सामाजिक कार्य करने और नैतिक मूल्य सीखने व सिखाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

 

एन.एस.एस. वालंटियर का काम :
एन.एस.एस. वालंटियर भूकंप, बाढ़, किसी प्राकृतिक आपदा आने पर बचाव कार्य करते हैं। इसके अलावा पौधारोपण और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने व लोगों को नैतिक मूल्य सिखाने का काम करते हैं। इस बारे में डा. नवदीप शर्मा ने बताया कि इस कोर्स को शुरू करवाने के लिए कागजी कार्रवाई जारी है और इसे नए सैशन से शुरू कर दिया जाएगा। 


 

Advertising